अभी  तक  आए  एग्जिट  पोल  के  परिणामों  के  मुताबिक  यह  कह  पाना  मुश्किल  है  कि  मतगणना  वाले  दिन  किस  गठबंधन  का  पलड़ा  आखिरकार भारी  रहने  वाला है।

(1) एनडीटीवी  के  एग्जिट  पोल ने महागठबंधन को 123 व एनडीए को 110 व अन्य को 10 सीटें  मिलने की संभावना जताई गई है!

(2) टाइम्स नाउ सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक महागठबंधन को 122, एनडीए को 111 व अन्य को 10 सीटें मिलने की उम्मीद है।

(3) टीवी न्यूज चैनल न्यूज एक्स के एग्जिट पोल के परिणाम महागठबंधन के पक्ष में हैं। नीतिश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन को 130-140 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एनडीए को 90-100 व अन्य को 13-23 सीटें मिल सकती हैं।

(4) इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 101-121 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं महागठबंधन को 112-132 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 6-10 सीटें मिलने की आशा है।

(5)
एबीपी-नीलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन को 130 और बीजेपी को 108 सीटों पर जीत हासिल हो रही है। अन्य को 5 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है।

(6) टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में एनडीए को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है। इसके मुताबिक, एनडीए को 155, महागठबंधन को 83 और अन्य को 5 सीटें मिल रही हैं।

एग्जिट पोल के यह परिणाम शाम 3 बजे तक की वोटिंग के बाद के हैं! वोटिंग खत्म होने के बाद इनमें कुछ बदलाव हो सकता है।

inextlive from India News Desk

 

National News inextlive from India News Desk