क्कन्ञ्जहृन्/क्चश्वद्दस्न्क्त्रन्ढ्ढ : लोहियानगर सहायक थाना की पुलिस ने बुधवार को बाजार समिति के पास मुफस्सिल थाना के खम्हार निवासी वीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को नजराना नहीं देने पर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे गुस्साए लोगों ने थाने के होमगार्ड जवान की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

लोगों ने स्टेट हाइवे 55 को जामकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना के संबंध में पीडि़त जख्मी अधेड़ ने बताया कि वे बुधवार को दवाई खरीदकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में पनहास स्थित कृषि बाजार समिति के पास स्टेट हाइवे पर लोहियानगर ओपी की पुलिस वाहन चे¨कग कर रही थी। चे¨कग के दौरान उनके पास हेलमेट नहीं था।

हेलमेट के बदले 1 हजार की मांग

हेलमेट नहीं रहने के कारण होमगार्ड के जवान व चे¨कग अभियान कर रहे दारोगा ने उनसे एक हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर उनके साथ बदसलूकी करने लगे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मोबाइल निकालकर अपने परिजन को इस बात की जानकारी देना चाहा। इसी क्रम में पुलिस के जवानों ने उनका मोबाइल छीन लिया और लाठी व बंदूक के कुंदे से पीट दिया।

यह देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस का विरोध करने लगे। इसपर जवानों ने लोगों के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी। इसपर लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पिटाई करनेवाले जवानों की पहले तो जमकर पिटाई कर दी बाद में सड़क को जाम कर दिया।

लोगों ने लोहियानगर ओपी की पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें आग लगाने का प्रयास किया। जाम व हंगामे की सूचना पर लोहियानगर ओपी प्रभारी वीरभद्र कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। लेकिन लोगों ने एक न सुनी और हंगामा करते रहे। पुलिस के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा और वे पुलिस जीप को निशान बना रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस

सदर बीडीओ रविशंकर कुमार, नगर थानाध्यक्ष मो। अली साबरी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष मो। इरशाद आलम, व्रज वाहन समेत भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच लोगों को समझाया। दो घंटे के बाद लोग शांत हुए और घायल अधेड़ को इलाज के लिए ले जाया गया। लोहियानगर ओपी प्रभारी ने बताया कि जख्मी ने लिखित शिकायत की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।