- सीएम नीतीश कुमार ने किया बिहार म्यूजियम का उद्घाटन

- म्यूजियम में कई ऐतिहासिक धरोहरों की मिलेगी जानकारी

PATNA: बेली रोड स्थित बिहार म्यूजियम आज से आम लोगों के लिए खुल गया है। यहां सामान्य लोगों के लिए टिकट दर भ्0 रुपए और स्टूडेंट्स के लिए ख्भ् रुपए है। यह सुबह क्0.फ्0 से ब्.फ्0 बजे तक खुला रहेगा। फिलहाल इस म्यूजिमय में अभी कंस्ट्रक्शन का कई काम बाकी है। इसलिए फिलहाल दो गैलरी को आम लोगों के लिए खोला जाएगा। यह एक अंतरराष्ट्री स्तर का निर्माण है जो ख्ब्,म्भ्ब् वर्ग किलोमीटर में फैला है। करीब भ्00 करोड़ रुपए की लागत से बने इस म्यूजियम में विजिट करने के लिए कई आकर्षण हैं। चिल्ड्रेन गैलरी, ओरिएंटेशन गैलरी, जियोहिस्ट्री और कई ऐतिहासिक चीजों के बारे में यहां रोचक जानकारी मिलेगी।

बिहार के गौरव प्रतीक

बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के म्यूजियम का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया । इस दौरान सीएम ने कहा कि आज की भाग दौड़ की जिंदगी में म्यूजियम के बड़े परिसर में कई चीजें जानने और विरासत से रू-ब-रू होने का मौका विजिटर्स को मिलेगा। यह राज्य के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री राम लखन राम 'रमण', भवन निमार्ण विभाग के मंत्री दामोदर रावत, सचिव विवेक कुमार सिंह और म्यूजियम डायरेक्टर जयप्रकाश नायायण सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

अंदर उद्घाटन और बाहर जाम

शुक्रवार को एक तरफ म्यूजियम का उद्घाटन और दूसरी ओर इससे पहले ही बेली रोड, हड़ताली मोड, बोरिंग रोड क्रासिंग और आस-पास के इलाके पूरी तरह से जाम रहा। नेताओं की गाडि़यों के काफिले, ऑफिस से लौटते लोग ट्रैफिक में फंसे रहें।