पटना (एएनआई)। बिहार विधानसभा में मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। विपक्षी सदस्यों ने मंगलवार को विधानसभा में जमकर हंगामा किया और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दाैरान विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के सामने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायकों ने जमकर हंगामा किया। इस घटना को लेकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह का कहना है कि यह घटना निंदनीय है। राजद के विधायकों द्वारा विधायक भवन परिसर के अंदर उन्हें उनके कक्ष में कथित रूप से बंद करने करने के साथ ही नारेबाजी की गई। विधानसभा के सभी सदस्यों को संविधान का सम्मान करना चाहिए। यह एक गंभीर मुद्दा है।

इस तरह की गतिविधियां कभी नहीं देखी
वहीं इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने इससे पहले विधानसभा में इस तरह की गतिविधियां कभी नहीं देखी हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें (विपक्षी विधायकों को) बहस में भाग लेना चाहिए था। हम बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 से जुड़े उनके हर सवाल का जवाब देते। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के विरोध के दौरान विधानसभा के अंदर पुलिस और स्थानीय गुंडों द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने के बाद राजद विधायक सतीश कुमार और विपक्ष के महिला विधायकों को राज्य विधानसभा से ले जाया गया। राजद विधायक अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष से बाहर जाने से मना कर रहे थे।

National News inextlive from India News Desk