पटना (ब्यूरो)। बिहार विधानमंडल का अगामी सत्र 27 फरवरी से पांच अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी डा। चंद्रशेखर ङ्क्षसह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत ङ्क्षसह ढिल्लों ने रविवार को विधानसभा परिसर में दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की ब्रीङ्क्षफग की। सभी को उनकी जिम्मेदारी समझाई। दोनों अधिकारियों ने परिसर में भी घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कहा कि त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कुल 58 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

बिना प्रवेशपत्र नहीं मिलेगी एंट्री

डीएम-एसएसपी ने कहा कि पहले दिन प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी सुबह नौ बजे अपनी ड्यूटी पर आ जाएंगे। अन्य दिन कार्यवाही शुरू होने के एक घंटा पहले ड्यूटी संभालेंगे और कार्यवाही समाप्ति के बाद ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल को छोड़ेंगे। सत्र के दौरान सचिवालय, विधानसभा एवं विधान परिषद क्षेत्र में किसी को भी प्रवेश पत्र के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। सत्रावधि में बिहार विधान मंडल परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में पूर्व की तरह धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। सदर एसडीओ एवं सचिवालय एएसपी विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे।