-पति और ससुर पर मामला दर्ज, पहले से ही चल रहा था विवाद

-सास के श्राद्ध में शामिल होने आई थी पुणे से, विरोध में लोगों ने सड़क जाम किया

PATNA: गौरीचक थाना के लखीपुर कोली गांव में महिला की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। काजलल(200) की हत्या का आरोप उसके पति राहुल कुमार सिंह और ससुर राम भवन सिंह पर उसके दादा परशुराम सिंह ने लगाया है। बुधवार को काजल की सास का श्राद्धकर्म था जिसमें शामिल होने वह पुणे से आई थी। काजल के पिता राकेश सिंह पुणे में ही नौकरी करते है काजल वहीं गई थी। घरवालों उसे उसका विवाद पहले से ही चल रहा था। इसे लेकर छह महीना पहले भी पंचायती भी हुई थी। ससुराल वाले उससे पैसा और नौकरी करवाने को लेकर बार बार दबाब डालते थे। यहीं नहीं उसे मानसिक और शारीरिक रुप से प्रताडि़त भी किया जाता था।

चौकी के नीचे छुपा दिया था लाश

काजल की हत्या कर लाश को घर में ही एक चौकी के नीचे छुपा दिया गया था। बुधवार की रात ही उसकी हत्या कर दी गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उसके मायके और थाने को दी, जिसके बाद लाश को बरामद किया गया। राहुल और राम भवन सिंह फरार है। काजल का मायका हुलासगंज जहानाबाद में है। उसके दादा परशुराम सिंह के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। काजल की राहुल से शादी दो साल पहले ही हुई थी। हत्या के विरोध में और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क भी जाम किया। बाद में गौरीचक थाना की पुलिस के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम हटाया।