-खलिहान में धान के बोझे के नीचे शव मिलने से आक्रोश

न्क्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्: भोजपुर जिले के तरारी थाना अंतर्गत करथ में शुक्रवार को रेप के बाद मासूम बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी गई। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से परिजनों और करथ के ग्रामीणों में आक्रोश है। एसपी अवकाश कुमार, डीएसपी रेशु कृष्णा, पीरो पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष, थाना प्रभारी तरारी शशिकांत घटनास्थल पर पहुंच जांच कर गिरफ्तारी में जुटे हैं।

खेत में गई थी शौच करने

घटना के बारे में बताया गया है कि गांव के मुख्तार हाशमी की आठ वर्षीय बेटी रोशनी खातून गुरुवार की देर शाम शौच के लिए घर के पीछे खेत गई थी। इसी बीच किसी ने रेप के बाद अपनी करतूत छुपाने के लिए उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

शव दो घंटे बाद खलिहान में रखे धान के बोझे के बीच अ‌र्द्धनग्न अवस्था में मिला। मासूम के शरीर और कपड़ों पर मिले निशान से पता चला कि हत्या से पहले उसके साथ रेप की गई है। गांव में सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सदर अस्पताल आरा में कराया गया। पुलिस जांच कर रही है।