-सांसद अरूण कुमार ने उपेन्द्र कुशवाहा पर साधा निशाना

- दिल्ली में किया प्रेस कांफ्रेस

PATNA : रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण कुमार को पद से हटाए जाने और बिहार प्रदेश समिति के भंग किए जाने के बाद अरूण सिंह ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस कर अपने तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि हताशापूर्ण और अविवेकपूर्ण निर्णय लिया गया है। पार्टी के प्रदेश इकाई के नेताओं ने नेतृत्व के ऊपर जो आरोप लगाए हैं उसका जवाब देने का बजाय पार्टी की समिति जो पहले से ही भंग थी उसे भंग कर दिया। यह असंवैधानिक है।

अरूण सिंह ने कहा कि प्रदीप मिश्रा हवाला कारोबारी हैं। फ् अगस्त ख्0क्फ् को झारखंड के राज्यपाल को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पीए बन कर कोल आवंटन के लिए दबाव दे रहे थे। उसकी गिरफ्तारी रांची में हुई थी। राष्ट्रीय नेतृत्व को बताना चाहिए कि प्रदीप मिश्रा न कभी रालोसपा के सदस्य रहे और न ही वह एनडीए के घटक दल भाजपा, लोजपा या हम का नेता व सदस्य था। तब प्रदीप विधान सभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हेलिकॉप्टर से चुनावी दौरा कर रहा था।

कहा कि पशुपालन घोटाले के अभियुक्त डॉ दीपक जो जेल जा चुका है को झारखंड प्रदेश रालोसपा का अध्यक्ष बनाया गया था। अरूण कुमार ने सीमा सक्सेना पर भी गंभीर आरोप लगाए।