PATNA : पुलिस गस्त के नाम पर मस्ती कर रही है। चोर इसका फायदा उठा रहे हैं। अधिकारियों के दबाव के बाद भी थानेदार गंभीर नहीं हैं। पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला बुधवार की रात पीरबहोर थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया। थाना से महज ख् सौ फिट की दूरी पर ही अशोक राजपथ स्थित एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ चोरों ने खंगाल लिया। इस घटना में क्ख् लाख का मोबाइल चोरी हुआ है। पुलिस घटना के ख्ब् घंटा बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई है। घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। वह इसके लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार बता रहे हैं।

चोरों ने पहले कर ली थी रेकी

अशोकराज पथ पर स्थित कानवेंट स्कूल के सामने पीरबहोर थाना से महज ख् सौ फिट की दूरी पर विनोद कुमार सुरुचि मोबाइल सेंटर नाम से दुकान चलाते हैं। क्षेत्र में उनकी काफ बड़ी दुकान है और ग्राहकों की भीड़ रहती है। आशंका है कि चोरों ने पहले से ही दुकान की रेकी कर ली थी। वह पुलिस गस्त की भी पड़ताल कर लिए होंगे कि वह गंभीर नहीं है।

दुकान का शटर तोड़ की गई चोरी

पीडि़त दुकान स्वामी विनोद कुमार का कहना है कि बुधवार की रात दुकान बंद करने के बाद वह घर गए और जब गुरुवार को आए तो देखा दुकान का शटर टूटा हुआ था। शटर में इतना गैप बनाया गया था जिससे कोई अंदर जा सके। वह दुकान के अंदर गए तो देखा कि कीमती मोबाइल सेटों का ड?बा पड़ा हुआ था और मोबाइल गायब था। विनोद कुमार के मुताबिक चोरों ने क्00 कीमती मोबाइल सेट चोरी किया है जिसकी कीमत लगभग क्ख् लाख रुपया है। उनका कहना कै कि काफी दिनों से वह दुकान चला रहे हैं। कई दशकों में ऐसी घटना नहीं हुई थी। पुलिस की चूक से व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल है।

सुरक्षा को लेकर व्यापारी चिंतित

अशोकराज पथ पर मुख्य मार्ग में हुई चोरी की घटना से दुकानो की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस मनमानी कर रही है। वह रात में गस्त नहीं करती है जिससे घटनाएं हो रही हैं। पुलिस अफसर प्रतिदिन रात्रि गस्त को लेकर कड़ा निर्देश दे रहे हैं लेकिन थानेदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नहीं है।

ख्ब् घंटा में पुलिस नहीं लगा पाई सुराग

पीडि़त व्यापारी विनोद कुमार के साथ आस पास के अन्य दुकानदारों का कहना है कि वह थाना पर गए तो इंस्पेक्टर ने मोबाइलों को पूरा लिखित ?यौरा मांगा। पुलिस के अनुसार उसे भी उपल?ध करा दिया गया लेकिन ख्ब् घंटा बीतने पर भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। चोर कहा के थे और थाना के पास इतनी बड़ी वारदात को अंजाम कैसे दे दिए ये बड़ा सवाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।