PATNA: पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना व लौरिया प्रखंड क्षेत्र में विवादित जमीन पर धान कटवाने गई प्रशासनिक और पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। जिसमें थानाध्यक्ष, अंचल अमीन समेत कई पुलिसकर्मी और मजदूर घायल हो गए।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हवाई फाय¨रग की। हमलावरों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई जारी है। लौरिया प्रखंड मुख्यालय से सात किमी पश्चिम बगहा रोड में एनएच -ख्8 किनारे धान कटवाने गई बेतिया पुलिस पर उपद्रवियों ने ईट -पत्थर से हमला कर दिया। इसमें नरकटियागंज अनुमंडल पदाधिकारी जान बचाकर भागे।

एसआइ समेत पांच पुलिसकर्मी व एक प्राइवेट ड्राइवर घायल हो गया। थाने की बोलेरो व जिला पुलिस बल को लेकर पहुंची गाडि़यों के शीशे टूट गए। बाद में पुलिस ने हवाई फाय¨रग कर उपद्रवियों को भगाया। घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। तीन आक्रमणकारियों ललन राम, चुमन राम, हिना देवी को गिरफ्तार कर लिया है।

धान काटते ही किया हमला

उधर, कंगली थाना क्षेत्र की कठिया मठिया पंचायत के पशुरामपुर में विवादित भूमि से धान की फसल कटवाने गए प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मियों पर लोगों ने हमला बोल दिया। फसल काटना शुरू होते ही हथियार से लैस लोगों ने हमला कर दिया।

इसमें सिकटा थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, अंचल अमीन लालबाबू कुमार, पुलिस लाइन बेतिया के सिपाही विजय कुमार ठाकुर व तीन मजदूर क्रमश: कंगली थाना के पोखरिया के आजाद हुसैन, मोहम्मद आलम व कठिया मठिया के मो। अनिस घायल हो गए।

हाईकोर्ट पटना के आदेश पर प्रशासन धान की फसल कटवाने गया था। तीन महिलाओं समेत ख्म् लोगों को नामजद व क्ख्0 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष शमीम अख्तर हवारी ने कहा कि करमुल्लाह अंसारी शमसुल मियां, रसीद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।