पटना (ब्यूरो)। नया साल शुरू होने में अब एक दिन बाकी है। 2024 का पहला महीना यानी जनवरी में कुल 07 छुट्टियां हैं। इसके साथ ही पूरे साल छुट्टियों का अंबार है। पूरे साल त्योहार, जयंती और शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर कुल 94 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस साल कई ऐसे महीने हैं जिसमें 05 रविवार होंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक का काम निपटाना हो, तो छुट्टियों की सारी लिस्ट देख कर ही घर से निकलें। रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया के अनुसार बिहार के बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है।

किस महीने कितनी छुट्टियां
जनवरी: शनिवार-रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर जनवरी में कुल 07 छुट्टियां हैं। 07, 14, 21, 28 को रविवार है। 13 और 27 जनवरी को सेकंड शनिवार है, तो वहीं 26 को गणतंत्र दिवस है।

फरवरी: इस महीने 06 छुट्टियां हैं, जो सिर्फ रविवार और सेकंड शनिवार की है। इसके अलावा कोई अतिरि1त छुट्टियां नहीं है।

मार्च: इस महीने बैंक छुट्टियों की भरमार है। इस महीने पांच रविवार है। 07 साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा चार अतिरि1त छुट्टियां हैं। 22, 26, 27 और 29 को होली और अन्य चीजों की छुट्टियां होने वाली है। कुल मिला कर मार्च में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

अप्रैल: इस महीने कुल 09 छुट्टियां हैं, जिसमें 06 साप्ताहिक और तीन अतिरि1त छुट्टियां हैं। 01 अप्रैल को बैंक कोई भी काम नहीं होगा। इसके अलावा 11 और 17 अप्रैल को भी बैंक बंद रहेंगे।

मई: इस महीने कुल 07 छुट्टियां हैं। 06 साप्ताहिक के अलावा पहली तारीख को मजदूर दिवस के दिन बैंक बंद रहेंगे।

जून: इस महीने भी कुल 07 छुट्टियां हैं। 06 साप्ताहिक के अलावा 17 जून को बकरीद के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई: इस महीने भी कुल 07 छुट्टियां हैं। 06 साप्ताहिक के अलावा 17 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।

अगस्त: इस महीने कुल 08 छुट्टियां हैं। 06 साप्ताहिक के अलावा 15 और 26 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे।

सितंबर: इस महीने कुल 07 छुट्टियां हैं। सिर्फ साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। रविवार इस महीने पांच है। कोई अतिरिक्त छुट्टी नहीं है।

अक्टूबर: इस महीने भी छुट्टियों की भरमार है। कुल 10 छुट्टियां हैं, जिसमें 06 साप्ताहिक के अलावा 02, 11, 12 और 31 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर: इस महीने कुल 08 दिन बैंक बंद रहेंगे। 06 साप्ताहिक के अलावा 07 और 08 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।

दिसंबर: इस महीने भी 08 दिन बैंक बंद रहेंगे। पांच रविवार और दो सेकंड शनिवार के अलावा 25 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे।