पटना ब्यूरो। पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे अखिल भारतीय सिविल सेवा कैरम टूर्नामेंट 2023-24 के लीग मैचों में जीत दर्ज कर बिहार सचिवालय, केंद्रीय सचिवालय, तेलंगाना सचिवालय, आरएसबी बेंगलुरु, कर्नाटक सचिवालय, आरएसबी मुंबई, आरएसबी चेन्नई, आरएसबी कानपुर ने महिला टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। वहीं पुरुष वर्ग के लीग मुकाबले में बिहार सचिवालय को एनसीटी दिल्ली ने 2-1 से हराया।

करीब 500 खिलाड़ी कर रहे शिरकत
बिहार सचिवालय स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित हो रहे कैरम प्रतियोगिता में पूर्व विजेता बिहार महिला टीम की धमाकेदार शुरुआत रही। इस प्रतियोगिता में पूरे देश के विभिन्न राज्यों से कुल 454 पुरुष—महिला खिलाड़ी और 55 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

बिहार महिला टीम का रहा है दबदबा
बीते वर्ष अगरत्तला में हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कैरम चैंपियनशिप में बिहार सचिवालय की खिलाड़ी खुशबू रानी ने दोहरा पदक जीता था। इतना ही नहीं खुशबू ने बिहार सचिवालय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई और उन्होंने महिला एकल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग में कार्यरत खुशबू रानी इससे पहले बिहार सचिवालय की ओर से खेलते हुए ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कैरम चैंपियनशिप में लगातार पांच बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। बिहार सचिवालय महिला टीम में खुशबू रानी के अलावा गुड़िया रानी सिंह (जल संसाधन विभाग), संध्या सिन्हा (सामान्य प्रशासन विभाग) और खुशबू कर्ण (जिलाधिकारी कार्यालय, पटना) शामिल थीं। इन तीनों खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में जीत के क्रम को जारी रखा है।
आज के मैचों के परिणाम:
महिला वर्ग
1. आरएसबी बेंगलुरु ने केरल सचिवालय को 3-0 से,
2. कर्नाटक सचिवालय ने गुजरात सचिवालय को 2-1 से,
3. बिहार सचिवालय ने आरएसबी कोलकाता को 3-0 से,
4.तेलंगाना सचिवालय ने आरएसबी शिमला को 3-0 से,
5.आरएसबी मुंबई ने आरएसबी हैदराबाद को 2-1 से,
6.आरएसबी शिलॉन्ग ने एनसीटी दिल्ली को 3-0 से,
7.छत्तीसगढ़ सचिवालय ने आरएसबी पटना को 2-1 से,
8.केंद्रीय सचिवालय ने हरियाणा सचिवालय को 3-0 से,
9.आरएसबी इंदौर ने केरल सचिवालय को 2-1 से,
10.कर्नाटक सचिवालय ने असम सचिवालय को 3-0 से,
11.आरएसबी हैदराबाद ने एपी सचिवालय को 2-1 से,
12.आरएसबी चेन्नई ने आरएसबी शिलांग को 2-1 से हराया।

पुरुष टीम चैम्पियनशिप परिणाम:-
लीग मैच -
1.आरएसबी इंफाल ने ओडिशा सचिवालय को 2-1 से,
2.आरएसबी शिलांग ने हरियाणा सचिवालय को 3-0 से,
3.एनसीटी दिल्ली ने बिहार सचिवालय को 2-1 से,
4.आरएसबी अहमदाबाद ने आरएसबी फरीदाबाद को 3-0 से,
5.एपी सचिवालय ने आरएसबी चंडीगढ़ को 2-1 से,
6.आरएसबी बेंगलुरु ने गुजरात सचिवालय को 2-1 से,
7.आरएसबी भुवनेश्वर ने कर्नाटक सचिवालय को 2-1 से,
8.असम सचिवालय ने आरएसबी चंडीगढ़ को 3-0 से,
9.एमपी सचिवालय ने आरएसबी कोच्चि को 2-1 से,
10.आरएसबी जयपुर ने आरएसबी रांची को 2-1 से,
11.आरएसबी रायपुर ने तेलंगाना सचिवालय को 2-1 से,
12.यूपी सचिवालय ने आरएसबी इंदौर को 2-1 से,
13.महाराष्ट्र सचिवालय ने एचपी सचिवालय को 3-0 से,
14.आरएसबी चेन्नई ने एमपी सचिवालय को 3-0 से हराया।