पटना (ब्यूरो)। 67वीं साफ्टबॉल बालक-बालिका अंडर-19 टूर्नामेंट का आयोजन 29 जनवरी से एक फरवरी तक महारष्ट्र के औरंगाबाद में होने जा रही है। इसमें भाग लेने के बिहार की 12-12 सदस्यीय बालक-बालिका खिलाडिय़ों की टीम रवाना हो गई। इसकी जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज राज ने दी।

टीम इस प्रकार है :
बालक - राजा प्रक्षित (कप्तान), राहुल (उपकप्तान )उमंग सिंह, आदित्य यादव, देवरंजन गुप्ता, मो। रिजवान, हर्ष झा, कुमार वैभव मोहन, मो। शारिक अली, अमन, सौरव कृष्णा, राजा कुमार। कोच- साकेत।
बालिका- श्रेया रमेश (कप्तान) ईशा सिंह (उपकप्तान) अंजली, सुहानी, श्रुति, मनीषा, श्रेया सिंह, श्रुति प्रिया ,जाहन्वी रंजन यादव, नंदिनी सिंह , निकिता, निंदनी शर्मा, कोच- साक्षी गुप्ता, मैनेजर- तन्नु प्रिया।