-आजमनगर में पटाखा बनाने वाले के घर में हुई घटना

DARBHANGA: फ्राइडे दोपहर 2.15 बजे दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मोहल्ला स्थित मो। नजीर नदाफ के घर बम विस्फोट हुआ। इससे इलाका दहल उठा। करीब तीन किमी के दायरे में आवाज सुनी गई। घटना में नजीर के तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों की मदद से नजीर के तीनों बच्चों को मलबा में से निकालकर डीएमसीएच भेजा गया। घटना के बाद नजीर और उसकी पत्नी अफशाना खातून फरार हो गए। लेकिन, पुलिस ने दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। जख्मी बच्चों में नजीर का पुत्र शमशाद (11), साहिल (6) और पुत्री नजराना (11) शामिल हैं। इसमें शमशाद की स्थिति नाजुक है।

बम बनाने के दौरान विस्फोट

लोगों के मुताबिक, नजीर घर में बम बना रहा था। इसी बीच विस्फोट हुआ। इससे आस-पास के चार घर गिर पड़े। एक दर्जन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। लोग आक्रोशित हो गए।