पटना (ब्यूरो)। स्वस्थ रहने के लिए बैल कोल्हू प्रेस्ड सरसों तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। प्रेस्ड विधि से निकाले गए तेल में विटामिन के गुण यथावत रहते हैं। जबकि मशीन से निकले सरसों तेल में अनेक गुण समाप्त हो जाते हैं। यह कहना है पटना के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ। विजय प्रकाश व उनकी पत्नी डॉ। रश्मि सिंह का। डॉ। रश्मि सिंह ने कहा कि डॉक्टर होने के साथ मैं गृहिणी हूं। कहा कि मैं प्रिवेंटिव मेडिसिन की डॉक्टर हूं। अंत: बीमारी बचाव का उपाय बैल कोल्हू प्रेस्ड सरसों तेल है। यह तेल कढ़ाई में फैलता है। ऑक्सीजन गौशला के बैल कोल्हूं सरसों तेल पटनाइट्स के लिए वरदान है। इसका सेवन सबको करना चाहिए। डॉ। विजय प्रकाश ने कहा कि वे अपने हॉस्पिटल के माध्यम से ऑक्सीजन गौशला के कोल्हू प्रेस्ड सरसो तेल के इस्तेमाल के लिए कई मेडिकल सेमिनार करेंगे। ऑक्सीजन गौशाला के कन्वेनर विनोद सिंह ने डॉ। विजय प्रकाश व उनकी पत्नी डॉ रश्मि सिंह का बैल कोल्हू कैम्पेन से जुडने के लिए आभार जताया।