साहेबपुर कमला थाना क्षेत्र के हीराटोल ढाला के समीप हुई घटना

घायलों को इलाज के भेजा गया खगडि़या

PATNA/ BEGUSARAI : बेगूसराय से खगडि़या जा रही लग्जरी बस सोमवार की दोपहर हीराटोल ढाला के समीप एनएच फ्क् पर पलट गई। घटना का कारण चालक का नियंत्रण खो देना बताया जाता है। इस घटना में एक यात्री मंझौल निवासी रामसेवक सिंह के पुत्र कमल सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि क्क् यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पहुंची। पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए खगडि़या भेज दिया। घायलों में रौन अलौली निवासी प्रकाश वर्मा, पत्नी फूल कुमारी, अमरदीप कुमार की पत्नी सोनी कुमारी, मंझौल निवासी संजय सिंह, राम सिंह की पत्नी सरस्वती देवी, बलुआही (खगडि़या) निवासी संजय चौधरी, शुम्भा गाजी घाट निवासी चलितर सदा के पुत्र रवींद्र सदा, मुजफ्फरपुर निवासी बसंत महतो के पुत्र महावीर महतो, बलुआही खगडि़या निवासी पंकज कुमार, ¨सघिया (समस्तीपुर) निवासी राजेश्वर यादव के पुत्र मनोज यादव एवं सुखदेव मुखिया की पत्नी लक्ष्मी मुखिया थी। घटना के बाद पुलिस ने जहां शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को भी कब्जे में ले लिया।