PATNA :

साइंस डे के मौके पर गांधी मैदान के पास स्थित श्रीकृष्ण साइंस सेंटर में बच्चों ने साइंस के कई तथ्यों के आंखों के सामने देखा और समझा। इस दौरान कुछ मौकों पर बच्चों को बुलाकर उसे खुद से करने का मौका भी मिला। इस प्रकार, बच्चों के लिए सीखने का यह एक खास अवसर साबित हुआ। साइंस डे के अवसर पर दो नई गैलरी की शुरुआत की गई। इन गैलरी में खेल के साथ ही विज्ञान से जुड़ी जानकारियां भी है। साइंस सेंटर की नई गैलरी का नाम 'मेले के खिलौने' रखा गया है। गैलरी की खासियत है कि इसमें मेले में मिलने वाले छोटे-बड़े खिलौने में किस प्रकार के साइंस का उपयोग होता है। इसके बारे में बताया जाएगा। साइंस डे के मौके पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने साइंस फैक्ट्स से जुड़े सवाल से लेकर पें¨टग और क्विज प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट किया।

--------

साइंस डे की प्रतियोगिता में पॉलिटिकल साइंस के छात्र रहे आगे

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एएन कॉलेज पटना के आईक्यूएसी तथा केमेस्ट्री डिपार्टमेंट की ओर से 'विज्ञान प्रौद्योगिकी तथा नवाचार का शिक्षा, कौशल तथा कार्य पर प्रभाव विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी पटना के समाज विज्ञान संकाय की पूर्व डीन प्रो। विजय लक्ष्मी, जंतु विज्ञान एएन कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रमेश पाठक, भौतिक शास्त्र विभाग के शिक्षक डॉ विपुल कुमार सिन्हा थे। निर्णायक मंडल के द्वारा राजनीति शास्त्र विभाग के छात्र निशांत उपाध्याय को प्रथम, रसायन शास्त्र विभाग के सुमन सिंह को द्वितीय और रसायन शास्त्र विभाग के किशन कुमार गुप्ता को तृतीय स्थान पर विजेता घोषित किया गया। प्रिंसिपल प्रो। एसपी शाही ने कहा कि विज्ञान तथा तकनीक के विकास से होने वाले लाभों के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक सोच के लिए हर साल साइंस डे का आयोजन होता है।