- सीएम नीतीश कुमार गुलजारबाग प्रेस परिसर व बीएनआर ट्रे¨नग कॉलेज परिसर के दौरे के दौरान बोले

- बाजार समिति कटरा स्थित प्रकाशपुंज को देखा, बोले- सूफी सर्किट पर भी होगा काम

PATNA : ऐतिहासिकता को समेटे अतिप्राचीन राजकीय प्रेस गुलजारबाग परिसर और उससे पश्चिम गंगा किनारे स्थित बादशाह नवाब रिजवी कॉलेज परिसर में पाटलिपुत्र का इतिहास दबा है। इसके उत्खनन की संभावना तलाशने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन जगहों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि छठी एवं सातवीं शताब्दी ईसा पूर्व की खुदाई से इतिहास और समृद्ध होगा। वर्तमान में पटना सिटी या पटना साहिब ही अतीत का पाटलिपुत्र है। सरकारी भूखंड की खुदाई की जाए तो बहुत सारी अहमद जानकारियां मिल सकती हैं। इससे इतिहास सार्वजनिक होगा साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

जनवरी से पहले बनेगा प्रकाश पुंज

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीदारगंज कटरा बाजार समिति परिसर में लगभग 58 करोड़ रुपए से निर्मित बहुद्देशीय प्रकाश पुंज एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के उद्यान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रकाश पुंज का भवन तैयार है। गुरु नानक देव जी महाराज और दशमेश गुरु श्री गुरु गो¨वद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली पर जनवरी में आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व से पहले प्रकाश पुंज पूरी तरह से व्यवस्थित हो जाएगा। इसके लिए आवश्यक दिश-निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। प्रकाशपुंज में पांचों पवित्र तख्त के प्रतीकों को रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मालसलामी बस पड़ाव के भूखंड पर सामुदायिक भवन भी बन रहा है। मीतन घाट में निर्मित देश के इकलौती सूफी सर्किट को क्रियान्वित करने की बात भी उन्होंने कही।

चिह्नित स्थलों का निरीक्षण

उत्खनन की संभावना को देखते हुए चिह्नित स्थलों का निरीक्षण करने के दौरान पूर्व मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल, कला संस्कृति विभाग की सचिव वंदना प्रियेसी, पुरातत्व विभाग के निदेशक दीपक आनंद, बिहार विरासत विकास समिति के कार्यपालक निदेशक विजय कुमार चौधरी, जिलाधिकारी डा। चंद्रशेखर सिंह, एसडीओ मुकेश रंजन समेत अन्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई अहम जानकारी दिया।

छात्राओं ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने गुलजारबाग प्रेस के अधीक्षक आवास परिसर से गंगा के विहंगम नजारा को भी देखा। बीएनआर ट्रे¨नग कॉलेज में प्राचार्य अपर्णा, कॉलेज व एनसीसी की छात्राओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।