PATNA: पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर सरकार को घेरा। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा। मदन मोहन झा के नेतृत्व में पटना जिला कांग्रेस के नेताओं ने सदाकत आश्रम के पास स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। डा। मदन मोहन झा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वैश्विक बाजार में कच्चे पेट्रो पदार्थो की मूल्य में कमी के बावजूद देश में पेट्रोलियम पदार्थो के दाम में बेतहाशा वृद्धि केंद्र सरकार की गैर-जिम्मेदाराना रवैये का परिणाम है।

मुनाफाखोरी का आरोप

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को समझते हुए और केंद्र की नकारा नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने देशव्यापी विरोध दर्ज कराया है। सरकार तेल कंपनियों के साथ मिलकर मुनाफाखोरी में लगी है। यही वजह है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में मंहगाई बेलगाम हो गई है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है.प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह आदि प्रदर्शन में शामिल थे।