- हथियारों से लैस 4 क्रिमिनल्स ने चलाई गोली

- मौके पर ही हुई एक की डेथ, एक घायल

PATNA CITY : बालू के धंधे में क्रिमिनल्स का बोलबाला बढ़ने लगा है। इस धंधे में लगे माफिया हथियार के बल पर फिर से अपना सिर उठाने लगे हैं। वर्चस्व की लड़ाई खुल कर लड़ने लगे हैं। बालू के धंधे ने माफिया हजारी महतो (ब्भ्) का मर्डर करवा दिया, जबकि राजू महतो बुरी तरह घायल हो गया है। फिलहाल उसका ट्रीटमेंट पीएमसीएच में चल रहा है। क्रिमिनल्स ने इस खूनी खेल को सोमवार की देर रात क्ख् बजे अंजाम दिया। आलमगंज थाना के गौरी शंकर मंदिर कॉलोनी के पास क्रिमिनल्स ने गोलीबारी की और रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

ब् की संख्या में थे अपराधी

गौरी शंकर मंदिर कॉलोनी के रहने वाले हजारी महतो और संतोषी माता गली के रहने वाले राजू महतो बालू के माफिया हैं। इस धंधे में दोनों पार्टनर थे। साथ ही ठेकेदारी भी किया करते थे। दोनों देर रात बजरंग पुरी एरिया में मिट्टी भराई करवा कर वापस घर लौट रहे थे। अंधेरे का फायदा उठाते हुए हथियार से लैस क्रिमिनल्स ने दोनों को घेर लिया। हजारी महतो को टारगेट करते हुए एक के बाद एक तीन गोली मार दी। एक गोली पेट में व दूसरी आंख के पास लगी। मौके पर हजारी महतो की डेथ हो गई, जबकि राजू महतो के दोनों हाथों की कलाई में एक-एक गोली मारी। गोली लगने से राजू वारदात स्थल पर ही घायल होकर गिर गया।

परसेंटेज व रंगदारी का खेल

इस वारदात के पीछे परसेंटेज व रंगदारी का खेल है। मामले को इंवेस्टिगेट कर रही पुलिस टीम और सूत्रों से मिली इंफॉरमेशन के अनुसार सादिकपुर के रहने वाले बालू माफिया राम बाबू गुप्ता और हजारी महतो के बीच वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से लड़ाई चल रही थी। हजारी महतो जहाज रानी घाट से बालू उठाया करता था, जबकि राम बाबू का धंधा दूसरे घाट से चलता है। हजारी महतो को बालू से होने वाली इनकम से राम बाबू व उसके गुर्गे अक्सर रंगदारी व परसेंटेज मांगा करते थे।

क्7 जून को हुई थी मारपीट

हजारी महतो और राम बाबू के बीच क्7 जून को जमकर मारपीट हुई थी। राम बाबू की वाइफ सुशीला देवी ने हजारी महतो के खिलाफ थाने में एफआईआर भी दर्ज कराया था। हजारी महतो पर घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।

ब् नामजद, फ् हिरासत में

हजारी महतो के मर्डर और राजू महतो पर जान लेवा हमला किए जाने के मामले में मुन्ना ठठेरा व राजू पासवान समेत ब् लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह मामला घायल राजू महतो के बयान पर दर्ज किया। एसडीपीओ राजेश कुमार के अनुसार इस मामले में पुलिस ने फ् लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। वहीं नामजद लोगों की अरेस्टिंग के लिए लगातार रेड की जा रही है