पटना ब्यूरो। ज्ञात हो कि सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से 14 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक चार दिवसीय दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव का आयोजन छकूबीघा, दाउदनगर, औरंगाबाद में होगा। ये जानकारी पटना में आयोजित पीसी के दौरान संस्था के अध्यक्ष राम कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुमार रोहित, फाउंडर मेंबर संजय कुमार सिंह, लोक पंच के सचिव मनीष महिवाल, एवं कलाकारों में, रजनीश पांडे कृष्ण देव, अरविंद कुमार, डॉ विवेक ओझा, सोनल कुमारी, दीपा दीक्षित, सहर्ष ने संयुक्त रुप से दी।

अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव में मंच एवं नुक्कड़ नाटकों के अलावा लोक नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुति की जाएगी।

मीडिया के साथियों एवं दर्शकों को महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया।

उपाध्यक्ष कुमार रोहित ने बताया कि लोक पंच बिहार की राजधानी पटना की एक सक्रिय सांस्कृतिक संख्या है, जिसकी स्थापना 2011 में हुई तथा इसका निबंधन 2017 में कराया गया। संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत मंच एवं नुक्कड़ नाट्य प्रदर्शन, नाट्य समारोह, नाट्य कार्यशालाओं, सेमिनार एवं गोष्ठियों का आयोजन होता रहा है। संस्था द्वारा विगत वर्षों में कई मंच एवं नुक्कड़ नाटकों जैसे जागो रे किसान, कोरोना से बचाओ, पास नहीं आए, जनता कर्फ्यू, सारी रात, नाट्य शिक्षक की बहाली, जब जागे तभी सवेरा, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, वोट से करेगा चोट, बेटी पढ़कर क्या करेगी, बेरोजगार, दारू वाले भाई, जोरू के गुलाम आदि की प्रस्तुतियों बिहार के विभिन्न जिलों में हुई।

वरिष्ठ फि़ल्म निर्देशक एवं लोक पंच के संस्थापक सदस्य संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि हमने वर्ष 2017 से दशरथ माँझी नाट्य महोत्सव की शुरुआत की थी और प्रतिवर्ष इसका आयोजन करते आ रहे हैं। इसमें बिहार के विभिन्न नाठ्य दलों द्वारा मंच एवं नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति बिहार के गांव में की गई है।

समाज सेवा के क्षेत्र में हमारी संस्था ने कोविंड 19 की महामारी के समय जरूरतमंदों में राहत सामग्री, मास्क, सैनिटाइजऱ, साबुन, राशन आदि का वितरण किया है। साथ ही वैक्सीनेशन का कैम्प लगवाकर लोगों को कोविड का वैक्सीन लेने की प्रेरणा दी है। संस्था द्वारा समय समय पर गरीबो में कंबल, कपड़े तथा खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता रहा है। मीडिया के क्षेत्र में हमारी संस्था के सचिव श्री मनीष महिवाल द्वारा न्यूज़ चैनल देसी पत्रकार द्वारा नियमित तौर पर स्थानीय खबरों तथा घटनाओं को प्रस्तुत किया जाता है तथा यू ट्यूब पर प्रचारित किया जाता है।लोक पंच के सचिव मनीष महिवाल ने दशरथ मांझी नोट महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम का विवरण मीडिया के समक्ष साझा किया और मीडिया के साथियों का आभार व्यक्त किया।