-हत्या, रंगदारी और गोलीबारी के दर्जनों मामले दर्ज हैं उसके खिलाफ

PATNA : पटना का कुख्यात माणिक सिंह को मंगलवार को बेउर जेल से भागलपुर जेल में भेज दिया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में जेल से गड़बड़ी पैदा करने की सम्भावना को लेकर पुलिस-प्रशासन ने यह कदम उठाया। चार दिन पहले बेऊर जेल में पूर्व की विवाद को लेकर कुख्यात माणिक सिंह का उज्जवल सिंह और अमित सिंह के साथ मारपीट हुई थी। विधि-व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन ने कुख्यात उज्वल सिंह और अमित सिंह को सेल में डाल दिया था। गौरतलब है कि डेढ़ माह पहले एसटीएफ की टीम ने माणिक को झारखंड से गिरफ्तार किया था। माणिक के ऊपर बिहार -झारखंड में आधा दर्जन हत्या ,रंगदारी और गोलीबारी के दर्जनों मामले विभिन्न थाने में दर्ज हैं।

वर्चस्व को लेकर की थी मारपीट

माणिक बेऊर जेल के सरस्वतीखंड में बंद था। उसके बिहटा का कुख्यात अमित भी बंद है। दोनों के बीच पहले से ही दुश्मनी थी। जेल में वर्चस्व कायम करने के लिए कुछ दिन पहले माणिक ने अपने गुर्गें उज्जवल के साथ बिहटा के अपराधी अमित से मारपीट की थी। दोनों के बीच में पटका-पटकी तक हुई थी। दोनों को काबू करने में जेल प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने उसे दूसरी जेल में भेजने की कवायद शुरू की।