पटना (ब्यूरो)। पटना के हिंदी साहित्य सम्मेलन में 10 नवंबर को डॉ। सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंती मनायी गयी थी। इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन ने डॉ। सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया ,जहां 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया था। रविवार को दीदीजी फाउंडेशन टीम के सदस्य और डॉ। सच्चिदानंद सिन्हा जयंती समारोह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के बेली रोड स्थित आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें डॉ। सच्चिदानंद सिन्हा स्मृ़ति सम्मान से सम्मानित किया। महामहिम गंगा प्रसाद को मोमेटो, पाग, अंगवस्त्र, बुके देकर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा। नम्रता आनंद और सुनील कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया।

सच्चिदानंद की भूमिका अतुलनीय
गंगा प्रसाद ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में डा.सच्चिदानंद सिन्हा की भूमिका अतुलनीय है। बिहार को राज्य का स्वरूप दिलाने में उनका प्रयास सराहनीय है। सार्वजनिक हित एवं जनकल्याण की भावना से ओतप्रोत डा। सिन्हा ने दानदाता के रूप में काफी प्रसिद्धि पायी है। अचल संपत्ति को दान देकर उन्होंने संपूर्ण समाज को एक नयी दिशा देने के लिये प्रेरित हीं नहीं किया बल्कि मानव हित और समाज हित के लिये लोगों को संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया है। डा। नम्रता आनंद ने कहा कि डा.सच्चिदानन्द सिन्हा आधुनिक बिहार के निर्माण और देश के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।