-विरोध कर रहे लोगों ने किया पथराव, एक दर्जन से अधिक पुलिसवाले घायल, चिल्ड्रेंस पार्क एरिया बना रणक्षेत्र

-तीन घंटे तक चला पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प, जमकर हुई लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले भी दागे गए

-250 पुलिसकर्मियों को 50 लोगों ने किया परेशान, बिल्डिंग्स पर चढ़कर कर रहे थे पथराव

PATNA: चिल्ड्रेंस पार्क के पास हाईकोर्ट के आदेश पर इंक्रोचमेंट हटाने गई डिस्ट्रिक्टएडमिनिस्ट्रेशन और पुलिस टीम पर विरोध कर रहे लोगों ने हमला कर दिया। स्थिति अचानक विस्फोटक हो गई। उग्र लोग ईट पत्थर बरसाने लगे। लगा मानों दोनों पक्ष दुश्मन की तरह लड़ रहे हों। एक ओर बिल्डिंग से लोग ईंट और पत्थर फेंक रहे थे और पुलिस उनका मुकाबला नहीं कर पा रही थी। इसमें मजिस्ट्रेट शशिउल्लाह खान सहित दर्जन भर से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उनके चेहरे और पैरों पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने भी भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसमें भी एक दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। लोगों ने ब्रज वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बीएमपी के जवानों के अलावा थानों के भी पुलिस बुरी तरह जख्मी हैं। पुलिस को अंदेशा नहीं था कि ऐसी घटना हो जाएगी, तैयारी का हाल यह था कि घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एम्बुलेंस का भी इंतजाम नहीं था। कई लोग बेहोश भी होते रहें।

पुलिस कंट्रोल से बाहर

प्रशासन की टीम करीब दो बजे तीस झोपडि़यों को हटाने गई थी, लेकिन लोगों ने इसका विरोध कर दिया। बाद में बात बढ़ने लगी, पुलिस लाइन और बीएमपी से भी फोर्स को बुलाना पड़ा। इसके अलावा पांच थाने शास्त्रीनगर, बुद्धा कॉलोनी, एसके पुरी, पाटलिपुत्रा और दीघा थाने का पुलिस बल तैनात थी। करीब ख्भ्0 पुलिसकर्मी इस बवाल को कंट्रोल करने में लगे थे, जबकि लोगों की संख्या भ्0-भ्भ् थी। विरोध कर रहे लोग बिल्डिंग्स पर भी चढ़कर नीचे खड़ी पुलिस पर पथराव कर रहे थे। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा भी चंदन कुशवाहा भी ब्रज वाहन में बैठकर पुलिस कर्मियों को निर्देश देते रहे। इसके अलावा डीएसपी सचिवालय डॉ मो। शिब्ली नोमानी ने पहले से ही मोर्चा संभाल रखा था। डीएसपी ने बताया कि जख्मी मजिस्ट्रेट साहब के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया है।