पटना (ब्यूरो)। भागलपुर सेंट्रल जेल से दरभंगा लौट रहे एक पुलिस वाहन (कमांडर जीप) को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। यह दुर्घटना बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मोहनपुर के समीप उच्च पथ (एसएच-55) पर हुई। दरभंगा पुलिस लाइन का वाहन एक कुख्यात कैदी को लेकर भागलपुर सेंट्रल जेल गया था। दुर्घटना में वाहन चालक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों की पहचान जीप चालक सुमन झा, हवलदार देवेंद्र ङ्क्षसह, सिपाही सुधीर कुमार और संजीव उरांव के रूप की गई है। घायलों में जीप चालक सुमन झा की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए दरभंगा ले जाया गया है। अन्य तीन घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल में रखा गया है।

पुलिस वाहन के परखचे उड़े
जानकारी के अनुसार दरभंगा के पुलिसकर्मी जीप में सवार होकर शनिवार को एक कैदी रौनक ङ्क्षसह को पहुंचाने भागलपुर सेंट्रल जेल गए थे। वहां से वे रविवार की देर रात दरभंगा लौट रहे थे कि रास्ते में दुर्घटना हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में पुलिस वाहन के परखचे उड़ गए। घायल सिपाही सुधीर कुमार की एसएलआर राइफल भी क्षतिग्रस्त हो गई।

जेल में रखने से इन्कार
घायल संजीव उरांव ने बताया कि हत्या, लूट व रंगदारी के मामलों में आरोपित कुख्यात रौनक ङ्क्षसह को भागलपुर सेंट्रल जेल से दरभंगा कोर्ट लाया गया था। कोर्ट ने उसे दरभंगा जेल में ही रखने की बात कही, लेकिन दरभंगा जेल के जेलर ने उसे सुरक्षा कारणों से जेल में रखने से इन्कार कर दिया। इस कारण उसे पहुंचाने के लिए पुलिस टीम भागलपुर जेल गई थी, जहां से लौटने के दौरान दुर्घटना हो गई।