पटना (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के मेकरा डीह घाट पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे गंगा स्नान करने गए चार युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय मछुआरों की मदद से ङ्क्षपटू कुमार (23) को बचा लिया गया, जबकि उसके दोस्त आयुष (19), श्याम उर्फ मुकुल (20) और शिवम (20) की मौत हो गई। तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिये गए। इधर, हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा है। तीन युवकों की मौत की खबर पर अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि पहुंचे। घाट पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर वहां से भेजा और हालात पर काबू पाया। बताया जाता है कि ङ्क्षपटू का गुरुवार को जन्मदिन था। रामनवमी भी थी, इसलिए सभी गंगा स्नान के लिए चले गए थे।

आयुष और शिवम थे माता-पिता की इकलौती संतान

मृत शिवम कुमार वार्ड संख्या दो निवासी धनंजय ङ्क्षसह का पुत्र था। वहीं, श्याम उर्फ मुकुल के पिता का नाम इंदर राय बताया जाता है। वह वार्ड संख्या 14 का रहने वाला था। तीसरा मृतक आयुष बेगूसराय जिले के तेघरा निवासी चंद्रभूषण राय का पुत्र था। आयुष बचपन से ही मेकरा स्थित ननिहाल में रहता था। उसके नाना का नाम नगीना राय है। आयुष और शिवम दोनों ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। मुकुल तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। वहीं, सिकोल राय के पुत्र ङ्क्षपटू कुमार को गंभीर स्थिति में बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक-दूसरे को बचाने में चली गई जान

बताया जाता है कि चारों युवक गंगा में तैराकी के दौरान मस्ती कर रहे थे। इस बीच मुकुल गहरे पानी में चला गया। वह डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए शिवम और आयुष गए। हालांकि, कुछ देर में ही वे नदी में समा गए। ङ्क्षपटू भी दोस्तों को बचाने गया था। उसने शोर मचाया तो उसकी आवाज सुनकर स्थानीय मछुआरे नदी में कूद गए और उन्होंने कड़ी मशक्कत कर ङ्क्षपटू को बचा लिया। मगर, उसके दोस्तों की जान चली गई। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि चारों दोस्त नदी पार कर दियारा की तरफ चले गए थे। वहां से लौटने के दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किया।