पटना (ब्यूरो)। मधेपुरा के कुमारखंड में ससुर व साले द्वारा पीटे जाने से भड़के एक सनकी दामाद ने शुक्रवार की रात को अपनी पत्नी व डेढ़ वर्षीया पुत्री का गला काटकर धड़ से अलग कर दिया। पुत्री का शव घर में ही छोड़कर उसने पत्नी के सिर को भर्राही ओपी स्थित मछभखड़ा गांव में पुल के पास छोड़ दिया। इसी गांव में उसकी ससुराल है। सिर के नीचे एक पर्ची भी मिली है। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर महेश गांव के पोखरिया टोला की है।

बदला लेने की कही बात
सनसनीखेज बात यह रही कि घटना के बाद आरोपित मु। जिब्रइल ने कई आडियो-वीडियो वायरल कर ससुराल पक्ष से बदला पूरा करने की बात कही। इससे पूर्व भी उसने बदले का संकेत देते हुए वीडियो जारी किए थे। सिने अभिनेता सलमान खान के कुछ चर्चित डायलाग भी वायरल आडियो-वीडियो में कहे गए हैं। उसने पुलिस को फोन कर यह भी कहा कि कुछ काम अभी बाकी है। उसे पूरा कर वह आत्मसमर्पण कर देगा। आरोपित अपने साथ अपने पुत्र जीके (5) व जीशान (12) को भी लेकर फरार हो गया। जिब्रइल दिल्ली में दर्जी का काम करता है।

सनकी जैसी लिखी बातें
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात जिब्रइल ने पत्नी मुरसुदा खातून व डेढ़ साल की पुत्री जिया परवीन की सिर काटकर हत्या कर दीच् बच्ची के सिर को घर में ही उसने टेबल पर रख दिया। पत्नी के सिर को मछभखड़ा गांव में उसने सड़क पर बनी एक पुलिया पर रख दिया। यहां छोड़ी गई पर्ची में उसने ससुराल वालों के लिए सनकी जैसी बातें लिखी हैं। उसने लिखा है कि पत्नी के चक्कर में वह अपने खानदान को बर्बाद करने वाला था, लेकिन ससुराल वालों ने उसके साथ बुरा किया। इधर, मुरसुदा खातून के पिता मु। कुदरे सहित भाई बाबुल व मासूम ने बताया कि वह अपनच् बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। 13 साल पूर्व दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही किसी न किसी बात पर दोनों में विवाद होता रहता था। वह पत्नी पर शक भी करता था। 20 जुलाई को वह पत्नी की विदाई करा ले गया था। 22 जुलाई को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। मृत महिला के मायके वालों का कहना है कि उन्होंने जिब्रइल की पिटाई नहीं की थी। विवाद के बाद उसे समझाया था। इधर, आरोपित द्वारा जारी एक आडियो के अनुसार उसे लोग बचपन से ही सनकी कहते थे। पिटाई के बीच उसकी सनक और बढ़ गई। वहीं, थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि आरोपित की मां नजीदा खातून व सौतेले भाई मु। इजराइल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, मु। जिब्रइल ने भर्राही ओपी प्रभारी उमेश प्रसाद को फोन कर कहा कि अभी कुछ काम बाकी है। उसे पूरा करने के बाद वह आत्मसमर्पण कर देगा।