पटना(ब्यूरो)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि गायत्री परिवार जीवन जीने की कला सिखाने के लिए आदर्श संस्था है। यह सिद्धांतों के आधार पर निर्मित परिवार, समाज, राष्ट्र युग निर्माण करने वाले व्यक्तियों का संघ है। यह हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा का विस्तार करता है। उन्होंने ये बातें अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ द्वारा गायत्री शक्तिपीठ,कंकड़बाग,पटना में आयोजित समारोह में कहीं।

निशुल्क शिक्षा देना सराहनीय कदम
राज्यपाल ने कहा कि एक समाज सुधारक, दार्शनिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक संत दूरदर्शी युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने मिशन युग परिर्वतन की शुरूआत की थी। इसने आज जन आंदोलन का रूप ले लिया है। पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने 36 सौ ग्रंथ सरल एवं सहज भाषा में लिखकर लोगों तक पहुंचाया। वे महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उन्होंने समाज को सूत्र दिया था ÓÓहम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा ÓÓ। गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्लम बस्तियों में 40 जगहों पर बाल संस्कारशाला के माध्यम से गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना सराहनीय कदम है।

चुनौतियों को स्वीकार करें युवा
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के संचालक मनीष कुमार ने कहा कि युवाओं को वर्तमान चुनौतियों को स्वीकार करना होगा, तभी हमारा देश जगत गुरु बन सकता है। कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ के जोनल समन्वयक डा। अशोक कुमार, ज्ञान प्रकाश, निशांत रंजन, ङ्क्षप्रस रंजन, राजीव, राहुल, अनिल सहित युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद थे।