पटना (ब्यूरो)। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में उसकी पूर्व संध्या पर कॉलेज में सांस्कृतिक मंच पर देश भक्ति के रंग में सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रिंसिपल नमिता कुमारी ने कहा कि गणतंत्र होना ही वास्तविक रूप से स्वतंत्रता होना है। राष्ट्रप्रेम के भाव से पूर्ण इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन देश के सैनिकों के शौर्य को सलाम करते हुए पेश की गई। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, काव्य पाठ इत्यादि की मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थी। छात्राओं के शानदार व दमदार अभिनय को दर्शकों ने बहुत सराहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। मंच का संचालन श्रुति श्रीवास्तव और शगुन ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक सांस्कृतिक सचिव प्रीति ने किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन केन्द्रीय छात्रा संघ के निर्देशन में संपन्न किया गया।

पीडब्ल्यूसी में सांस्कृतिक प्रस्तुति
संविधान दिवस और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पटना वीमेंस कॉलेज में भी एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहां की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। छात्राओं ने इस मौके पर समूह नृत्य पेश किया। साथ ही संविधान निर्माता को याद करते हुए मंच से डॉ। भीमराव अम्बेडकर को भी याद किया गया। वहीं, झंडे के तीन रंगों की आकर्षक प्रस्तुति के साथ नृत्य पेश किया। दर्शकों ने इसके सफल आयोजन को बहुत सराहा।