PATNA : नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) के ग‌र्ल्स हॉस्टल में फ‌र्स्ट इयर की स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में तीन दिनों बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है। जबकि पुलिस का कहना है कि तेजी से जांच की जा रही है। मंगलवार को खुद पटना एसएसपी मनु महाराज एनआईटी पहुंचे। हर प्वाइंट पर जांच की। पीडि़ता और हॉस्टल की दो उन छात्राओं से भी मिले, जिन्होंने दुष्कर्म का प्रयास करने वाले व्यक्ति को देखा था। इसके साथ ही जांच में एक नई बात सामने आई है। वह यह कि ग‌र्ल्स हॉस्टल में लड़कों का आना-जाना होता था। पहले भी लड़कों को ग‌र्ल्स हॉस्टल में देखा गया है। जिस पर एनआईटी के डायरेक्टर और हॉस्टल की वार्डन कड़ी आपत्ति जता चुके हैं।

- कहीं बाहरी लड़के तो नहीं?

इस मामले में पटना पुलिस की टीम कई प्वाइंट जांच कर रही है। शक इस बात पर भी है कि कहीं हॉस्टल के अंदर लड़के तो नहीं आए थे? अगर आए थे तो एनआईटी के स्टूडेंट थे या फिर बाहरी? हालांकि पुलिस की जांच बाहरी लड़कों के साथ ही रैगिंग प्वाइंट पर भी है। चूंकि पीडि़ता फ‌र्स्ट इयर की स्टूडेंट हैं तो संभावना रैगिंग किए जाने की भी हो सकती है।

- बाकी बचे मजदूरों की भी हुई परेड

सोमवार को पटना पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार समेत करीब एक सौ मजदूरों की पहचान के लिए परेड कराया था। लेकिन करीब आधा दर्जन मजदूर मौजूद नहीं थे। इसलिए बुधवार को पुलिस ने बाकि मजदूरों का भी परेड कराया। पुलिस के अनुसार इस बार भी न तो पीडि़ता ने पहचाना और न ही दोनों गवाहों ने। किसी की पहचान नहीं हो पाने की वजह से ये मामला ब्लाइंड केस की तरह होता जा रहा है।

- सिक्योरिटी व्यवस्था पर सवाल

हॉस्टल के अंदर हुए इस वारदात ने हर ओर सनसनी फैला दी है। लेकिन सवाल एनआईटी के खुद की सिक्योरिटी व्यवस्था पर भी उठ रहे हैं। क्योंकि पूरे कैंपस की सिक्योरिटी के लिए एनआईटी एडमिनिस्ट्रेशन ने म्9 एक्स आर्मी मैन को तैनात कर रखा है। जिसमें क् सिक्योरिटी अफसर, फ् सुपरवाइजर और बाकी सिक्योरिटी गार्ड हैं। इनमें से सिर्फ एक गार्ड की ड्यूटी ग‌र्ल्स हॉस्टल के बाहर नाइट में लगती है। वारदात वाली रात भी सिर्फ एक ही गार्ड हॉस्टल के बाहर तैनात था। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि अंदर की सिक्योरिटी भगवान भरोसे ही है। एक भी महिला सिक्योरिटी गार्ड नहीं है।

बाकी बचे भ्-म् मजदूरों की भी परेड कराई गई। लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। ग‌र्ल्स हॉस्टल में पहले भी लड़कों के आने का मामला जांच में सामने आया है। कई प्वाइंट पर जांच की जा रही है।

-चंदन कुशवाहा, सिटी एसपी, पटना सेंट्रल