पटना (ब्यूरो)। नेती जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी मैदान के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से में स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था।
राजकीय समारोह में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला मंडल, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा, विधान पार्ष कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ, जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद व बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरङ्क्षवद कुमार ङ्क्षसह उर्फ छोटू ङ्क्षसह भी मौजूद थे।