PATNA (4 Nov)

: सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की 550 वीं जयंती की तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। पांच दिवसीय प्रभातफेरी की शुरुआत छह नवंबर से होगी। प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि गुरुनानक देव जयंती का मुख्य समारोह 12 नवंबर को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा।

09 नवंबर को गुरुनानक देव की जयंती को लेकर गुरु के बाग में त्रिदिवसीय अखंड पाठ रखा जाएगा। वहीं 11 नवंबर को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर एक बजे गुरु का बाग से नगर कीर्तन निकलेगा। इधर तख्त श्री हरिमंदिर में 10 नवंबर को अखंड पाठ रखा जाएगा। जिसकी समाप्ति 12 नवंबर को मुख्य समारोह के दिन होगी। जयंती में देश-विदेश के सिख श्रद्धालु शामिल होंगे। इस बार विशेष कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे।

प्रबंधक समिति के सचिव सरदार महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि छह नवंबर की सुबह तख्त साहिब परिसर से भोर पांच बजे निकली प्रभात फेरी गो¨वद घाट से झाउगंज गली होते अशोक राजपथ, श्री गुरुगो¨वद सिंह पथ, दीरा रोड, काली स्थान बाललीला गुरुद्वारा पहुंचेगी।