पटना (ब्यूरो)। इंदिरा गांधी इंस्टीट््यूट आफ मेडिकल साइंस (आइजीआइएमएस) में बीते तीन दिनों से चल रहे सर्वर की परेशानी में शुक्रवार को सुधार आया। शुक्रवार को नए के साथ-साथ पुराने सर्वर से कार्य हुआ, लेकिन स्लो रहने के कारण रजिस्ट्रेशन व रिपोर्ट लेने में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके लिए मरीजों का एक घंटे अधिक समय तक यानी डेढ़ बजे तक रजिस्ट्रेशन हुआ। इसमें 1528 नए एवं 1677 पुराने मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। हालांकि अस्पताल में स्मार्ट लैब, बिङ्क्षलग, जांच रिपोर्ट और अपाइंटमेंट का काम प्रभावित दिखा। बताया जाता है कि आइजीआइएमएस का सर्वर मंगलवार की देर रात को क्रैश कर गया था। इसके कारण बुधवार को ओपीडी रजिस्ट्रेशन में काफी परेशानी हुई थी, परेशानी के कारण मरीजों को वापस भी लौटना पड़ा। रिपोर्ट मरीजों को नहीं मिल सकी। इसके बाद आइजीआइएमएस प्रशासन ने बेल्ट्रान एवं एम्स टीम की मदद से गुरुवार से व्यवस्था में सुधार करते हुए रिपोर्ट व अन्य सेवाओं को दुरुस्त किया, लेकिन गड़बड़ी जारी रहने के कारण काम की गति काफी कम रही।

एक-दो दिनों में दुरुस्त हो जाएगी सेवाएं

चिकित्सा अधीक्षक सह उप निदेशक डा। मनीष मंडल ने बताया कि सर्वर की गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है। सर्वर स्लो है। ऐसे में दो-दो सर्वर से कार्य हो रहा है। इसको ठीक करने को लेकर लगातार तकनीकी टीम कार्य कर रही है। मरीजों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए रजिस्ट्रेशन टाइम को एक घंटे बढ़ा कर डेढ़ बजे तक किया गया है। डाक्टरों की टीम शाम चार बजे तक ओपीडी में बैठ रही है। ऐसे में मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़े इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।