पटना (ब्यूरो)। नई दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में 16 मार्च 31 मार्च के बीच आयोजित बिहार उत्सव 2023 के आयोजन के क्रम में बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने किया। उद्घाटन समारोह में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक और दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त कुंदन कुमार उपस्थित रहे। वर्ष 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किए गए दो कलाकार कपिल देव प्रसाद और सुभद्रा देवी को दिल्ली उत्सव में उद्योग मंत्री ने सम्मानित किया।

चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया
पहले दिन दिल्ली हाट में बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर का गायन कार्यक्रम हुआ। बिहार के पारंपरिक लोकगीतों और राम सीता विवाह और सीता जी के जन्म के प्रसंग पर आधारित गीतों पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। मैथिली ठाकुर ने आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया,चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया राम जी से पूछे जनकपुर के नारी बता द बबुआ लोगवा देत काहे गारी बता द बबुआ, सिया जी बहिनिया हमार हो जैसे गीत गाए।

वंदन और अभिनंदन की भूमि बिहार
समीर कुमार महासेठ ने कहा कि बिहार वंदन और अभिनंदन की भूमि है। भगवान महावीर, गौतम बुद्ध और गुरु गोङ्क्षवद ङ्क्षसह की धरती है। औद्योगिक निवेश के लिए सबसे उपयुक्त जगह बिहार है जहां औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 1400 करोड़ रुपये खर्च की जा रही है। युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत करीब 29000 युवाओं को 1450 करोड़ की राशि बिहार सरकार ने उपलब्ध कराई है। बिहार की प्रगति में युवा शक्ति का अहम योगदान रहेगा। स्टार्टर उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए बिहार स्टार्टअप नीति 2022 के तहत सीडफंड, मैङ्क्षचग लोन और कामन वर्किंग स्पेस जैसी सुविधाएं बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।