पटना (ब्यूरो)। मुजफ्फरपुर जिले के कुढऩी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में वहां से जदयू के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। यह सीट राजद के अनिल सहनी के अयोग्य घोषित किए जाने के बाद खाली हुई है। सांसद रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया था। इसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गयी थी। पांच दिसंबर को कुढऩी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव की वोङ्क्षटग होनी है। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन ङ्क्षसह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, मंत्री आलोक मेहता, हम नेता मंत्री संतोष सुमन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, माकपा नेता अरुण मिश्रा, भाकपा नेता रामनरेश पांडेय व भाकपा (माले) नेता केडी यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्री भी रहे हैं मनोज कुशवाहा
मनोज कुशवाहा पूर्व में दो बार कुढऩी से विधायक रह चुके हैं। मंत्री भी रहे हैं। पूर्व में वह भाजपा के केदार गुप्ता को कुढऩी विधानसभा क्षेत्र से हरा चुके हैं। बाद में जब जदयू एनडीए गठबंधन में आ गया तो कुढऩी की सीट भाजपा के खाते में चली गई थी। इसके बाद जदयू ने उन्हें मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। इस फैसले का भाजपा ने विरोध किया था और अंतत: विरोध के बाद मनोज कुशवाहा ने अपना ङ्क्षसबल वापस कर दिया था। मनोज कुशवाहा को इस बात का यकीन था कि उन्हें कुढऩी से महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया जाएगा। इस बारे में उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लिखा भी था। वैसे बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया था।