पटना ब्‍यूरो। खेलो इंडिया वूमेन स्विमिंग सीरीज-2023 (राउंड 2) 2024 का शुभारंभ सचिवालय स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। प्रतियोगिता का पहला दिन जहां ओडिशा के नाम रहा। वहीं बिहार की महिला तैराक कात्यानी सिंह ने दो रजत पदक अपने नाम किए। कात्यानी ने अंडर—15 आयु वर्ग के 200 मी। फ्री स्टाइल में और इसी आयु वर्ग के एकल मेडल स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किए। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक कुमार सिंह, अध्यक्ष, रेरा, बिहार सरकार ने अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
82 महिला तैराकों में हुई टक्कर
प्रतियोगिता के प्रथम दिन बिहार सहित उड़ीसा, छत्तीसगढ़, झारखंड तथा मध्य प्रदेश के कुल 82 महिला तैराक ने भाग लिया। इन सभी को बिहार तैराकी संघ की अध्यक्षा माया शंकर, उपाध्यक्ष प्रभाकर नंदन, डीके सिंह, सचिव राम विलास पांडेय, प्रभाकर नंदन प्रसाद, एनडी शुक्ला, विजेंद्र राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, झारखंड तैराकी संघ, मनीष कुमार, संयुक्त सचिव तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन आदि ने पुरस्कृत किया।
परिणाम
अंडर—18: 200 मीटर फ्री स्टाइल
इशिता परिहार (एमपी)
वाद्रा सतपथी (ओडिशा)
अकांक्षा नायक (ओडिशा)
महिका महाकौर (ओडिशा)
गायत्री कुमारी (झारखंड)

अंडर—15 : 200 मीटर फ्री स्टाइल
अंशिका अराधना साहो (ओडिशा)
कात्यानी सिंह (बिहार)
चिन्नमय बेहरा (ओडिशा)
रेशमा मांझी (ओडिशा)
प्रियदर्शिनी राउत (ओडिशा)

अंडर—18 : 100 मी। बैकस्ट्रोक
अंजिक्या सिंह (छत्तीसगढ़)
माहिका महाकौर (ओडिशा)
रानी नायक (ओडिशा)
दशप्रित कौर सोढ़ी (ओडिशा)

अंडर—15: 100मी बैक​ स्ट्रोक
रिदिमा पल्लवी तिवारी (झारखंड)
प्रियदर्शिनी राउत (ओडिशा)
अर्पिता सेठ (ओडिशा)
अनिता बेछोड़ (ओडिशा)
सृष्टि कलश सिन्हे (ओडिशा)

अंडर—18 100मी बटर फ्लाई
अंजिक्य सिंह (छत्तीसगढ़)
अकांक्षा नायक (ओडिशा)
अनुप्रिया पांडा (ओडिशा)
प्रियशा रॉय (ओडिशा)
संस्कृति सोनी (बिहार)

अंडर—15: 100मी। बटर फ्लाई
अर्पिता समल (ओडिशा)
सृष्टि कलश सिन्हे (ओडिशा)
मोनिका कुमारी (झारखंड)
वेदा राव शिंडे (छत्तीसगढ़)
श्रीजीता महाकौर (ओडिशा)

अंडर— 18 : 200मी बेस्ट स्ट्रोक
दिव्यंका दिनाज्योति (ओडिशा)
इशिता परिहार (एमपी)
प्रिया ओरन (झारखंड)
अदिति कुमारी (बिहार)

अंडर—15 : 200मी। ब्रेस्ट स्ट्रोक
अंचल बाग (ओडिशा)
अलियाना पांडा (ओडिशा)
सगुन सिंह (छत्तीसगढ़)
अंशु कुजुर (झारखंड)
दिव्या सेन (झारखंड)

अंडर—18 : 200 मी। व्यक्तिगत
दिव्यांका दिनाज्योति प्रधान (ओडिशा)
अंजिक्य सिंह (छत्तीसगढ़)
अयुषि दत्ता (ओडिशा)
इशिता परिहार (एमपी)

अंडर—15 : 200 मी। व्यक्तिगत
अंशिका अराधना साहो (ओडिशा)
कात्यानी सिंह (बिहार)
प्रियदर्शिनी राय (ओडिशा)
रिदिमा पल्लवी तिवारी (झारखंड)