पटना (ब्यूरो)। जब हौसले बुलंद हो तो आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता है। ऐसा ही कर दिााया है मधुबनी के विवेक ठाकुर ने। दिल्ली में मजदूरी करने वाले मधुबनी के लदनियां प्रखंड के गोनटोल निवासी श्याम सुंदर ठाकुर व गृहिणी छोटी देवी के दूसरे बेटे विवेक ठाकुर ने अपनी कामयाबी से साी का दिल जीत लिया। मैट्रिक में 486 अंक लाकर विवेक बिहार में सेकेंड टॉपर बने हैं। कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विवेक ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। आगे की पढ़ाई कर सिविल सेवा परीक्षा में सफल होना लक्ष्य है।

रोज 12 घंटे पढ़ाई की

विवेक ने बताया कि पिता दिल्ली में बोरा ढोकर परिवार की गाड़ी खींच रहे हैं। घर चलाने में पिता की मदद के लिए बड़े भाई भी काम करने दिल्ली चले गए। एक बहन की शादी हो चुकी है। दूसरी बहन ने इस साल इंटर की परीक्षा पास की है। घर पर दादी, मां व बहन के साथ रहते हुए विवेक ने रोज 12 घंटे पढ़ाई की।

आंखों से छलके आंसू

न्यू अपग्रेड हाईस्कूल, सिधप परसाही के छात्र विवेक ने बताया कि शिक्षकों की कमी के कारण स्कूल में बेहतर पढ़ाई नहीं हो सकी। ऐसे में कोङ्क्षचग का सहारा लेना पड़ा। शिक्षक प्रमोद कुमार ङ्क्षसह, ब्रह्मïदेव कुमार ङ्क्षसह व अशोक कुमार पूर्वे ने काफी मोटिवेट किया। गांव में इससे पहले भी मैट्रिक टॉपर हुए। 2019 में इसी गांव के रामकुमार को राज्य में नौवां स्थान मिला था। वर्ष 2021 में निरंजन कुमार ने राज्य में पांचवां स्थान लाया था। उनकी सफलता देख विवेक ने भी मेहनत की और सबको पीछे छोड़ते हुए राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। रिजल्ट की घोषणा होते ही विवेक के परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दादी व मां की आंखों से आंसू छलकने लगे। घर पर बधाई देने वालों की भीड़ जुटी है।