- आईजीआईएमएस का मामला, हालत नाजुक, मामले की जांच में जुटी पुलिस

PATNA :

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान (आईजीआईएमएस) की जूनियर रेजिडेंट ने खुदकुशी का प्रयास किया। जूनियर रेजिडेंट का नाम डॉ अदिति है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात उन्होंने एक साथ ब्लड प्रेशर की 50 गोलियां खा लीं। सूचना मिलते ही शस्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानेदार विमलेन्दु ने बताया कि वह अभी आईसीयू में भर्ती हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। बयान लेने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

कई दिनों से थी परेशान

डॉ। आदिति मूल रूप से रांची के बरियातू की रहने वाली हैं। पुलिस की मानें तो घटना शुक्रवार देर रात की है। वह आईजीआईएमएस में ही रहती हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों वह परेशान थी। रात में वह अपने कमरे में ही थीं। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तब अस्पताल प्रशासन को खबर हुई। उन्हें गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनके कमरे से ब्लड प्रेशर की गोलियों के खाली रैपर मिले हैं। थानेदार की मानें तो उसने एक साथ सभी गोलियां खा लीं, लेकिन इसके पीछे सही वजह क्या है, यह उनके होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा।