पटना ब्यूरो। ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन संस्थान में शुक्रवार को 'के सहाय स्मारक व्याख्यान' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो। अभय कुमार सिंह, कुलपति नालंदा यूनिवर्सिटी, राजगीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रो। अरुणादित्य सहाय के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। प्रो। राजीव कुमार सिन्हा जी ने “ रिलीवेंस ऑफ दी नालंदा महावीर इन एंसिएंट इंडिया एंड इट्स एक्सपीडिएंस इन करंट टाइम्स ” के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रो। अरविंद सहाय, निदेशक एमडीआई (गुड़गांव) ने “ गोल्ड इट्स मोनेटिजेश प्राइसेस एंड रोडमैप” लेक्चर द्वारा गोल्ड की महत्ता एवं मुद्रीकरण के भविष्य का आगामी 10 वर्षों के परिवर्तन एवं अवसर का मूल्यांकन किया। मुख्य अतिथि ने नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवपूर्ण इतिहास की चर्चा की।