- बिहार राज्य वन्य प्राणी पर्षद की बैठक में सीएम ने कहा, इको टूरिज्म विकसित करने की योजना पर काम करें

PATNA

: पटना जू के जानवरों का अब आप ऑनलाइन दीदार कर पाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से बिहार राज्य वन्य प्राणी पर्षद की बैठक में कहा कि जू के जानवरों को लाइव दिखाने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए जो भी काम किया जाना है उसे जल्द पूरा करें। इस दौरान उन्होंने बिहार में इको टूरिज्म को विकसित किए जाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से पश्चिम चंपारण के वाल्मिकीनगर, मंगुराहा, राजगीर, गया, नवादा, अररिया व कैमूर का जिक्र करते हुए कहा कि यहां इको टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। इनके अतिरिक्त अन्य जगहों पर भी इको टूरिज्म को विकसित करें। इसे बढ़ावा देने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एक ¨वग व सोसायटी बनाकर काम करे।

फारबिसगंज में बनेगा दूसरा जू

नीतीश कुमार ने अररिया जिले के फारबिसगंज में 289 एकड़ में बिहार का दूसरा चिडि़याघर रानीगंज वृक्ष वाटिका बनाए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पर्यटन स्थलों पर रोपवे का निर्माण कार्य चल रहा है उसे शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि राजगीर में दोनों रोपवे के बेस स्टेशन के पास एक इंटीग्रेटेड भवन का निर्माण किया जाएगा। वहां सभी गाडि़यों की एक साथ पार्किंग, पर्यटकों के लिए रेस्टोरेंट व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसका निर्माण कार्य उन्होंने जल्द आरंभ करने को कहा। राजगीर में एलिवेटेड सड़क निर्माण की भी उन्होंने चर्चा की।

भागलपुर में बनेगा ¨र¨गग एंड म़ॉनीट¨रग सेंटर

राज्य वन्यप्राणी पर्षद की बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई सूचनाओं से अवगत कराया। यह जानकारी दी गयी कि प्रवासी पक्षियों के अनुश्रवण को ले भागलपुर में ¨र¨गग एंड मॉनीट¨रग सेंटर स्थापित होगा। इसके लिए बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी, मुंबई के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने समझौता किया है। वहीं वेटनरी विश्वविद्यालय में अब पालतू जीवों के साथ-साथ वन्य प्राणियों की चिकित्सा एवं सेहत प्रबंधन को भी शामिल किया गया है।