पटना(ब्यूरो)। जैव विविधता को संरक्षित करना होगा। जैव विविधता का ह्रास होता रहा तो मानव का पृथ्वी पर रह पाना मुश्किल हो जाएगा। सभी को अपने स्तर पर जैव विविधता को बचाए रखने के बारे में सोचना पड़ेगा।

पटना जू में आयोजित हुआ कार्यक्रम

सोमवार को संजय गांधी जैविक उद्यान के जू एजुकेशन हाल में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव अरङ्क्षवद कुमार चौधरी ने ये बातें कहीं।
वे बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद की ओर से अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर चित्रकारी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे।

29 बच्चे किए पुरस्कृत

इस अवसर पर 29 बच्चे पुरस्कृत किए गए। प्रधान सचिव ने कहा कि बच्चों की फोटोग्राफी और चित्रकारी आकर्षक है। भारत में अन्य देशों की तुलना में जैव विविधता की स्थिति अच्छी है। अभी सचेत नहीं होंगे तो कुछ दिनों में कई प्रकार की विविधताएं नजर नहीं आएंगी। बिहार राज्य जैव विविधता पर्षद ने पंचायत स्तर पर जैव विविधता पर्षद का गठन कर लिया है। इससे संरक्षण के कार्यो में तेजी आएगी।

50 साल से अधिक के पेड़ों का डाटा होगा तैयार

इस अवसर पर बिहार राज्य जैव विविधता प्रबंधन समिति के सचिव डा। के। गणेश कुमार ने चल रहे कार्यो के बारे में बताया। हेरिटेज ट्री एप के माध्यम से राज्य के 50 वर्ष से अधिक उम्र के पेड़ों का डाटा तैयार किया जा रहा है। बीएमसी स्तर पर पंजी तैयार हो गई है। बिहार के 400 बीएमसी की पंजी का सत्यापन कराने का कार्य शुरू होने जा रहा है। बीजू आम के संरक्षण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। दस हजार से अधिक बड़े पौधे तैयार किए गए हैं। जागरुकता के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विविधता पर्षद के उप निदेशक सुनील कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे।