पटना ब्यूरो। कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा बल्कि समय रहते पहचान हो जाए तो व्यक्ति की बचने की संभावना प्रबल हो जाती है। जानकारी के अभाव में पीडि़त महिला शारीरिक रूप से परेशान होती ही परिवार भी आर्थिक रूप से टूटने लगता है। ये बातें महापौर सीता साहू ने गुलमोहर मैत्री संस्था द्वारा आयोजित कैंसर अवेयरनेस कॉन्क्लेव कही। मौका था आरोग्य मैत्री कार्यक्रम का उदघाटन समारोह का। इस अवसर पर कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि एवं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपनी आपबीती सुनाई। मौके पर पूर्व मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा , श्रेयशी सिंह आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह लेफ्टिनेंट जनरल एके चौधरी मेजर जनरल एम इंद्रबालन एवं मंजू सिंहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![कैंसर सरवाइवर के साथ महिमा चौधरी ने किया रैंप वॉक](https://img.inextlive.com/inext/322024/mahima choudhri.jpg)
By: Inextlive | Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 20:07:47 (IST)