पटना ब्‍यूरो। गर्मी के चढ़ते ही और शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के रोकथाम के लिए नगर निगम कमर कस ली है। नगर निगम ने डेंगू एवं चिकुनगुनिया के नियंत्रण के उद्देश्य से फागिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव कार्य का महाअभियान शुरू कर दिया है। माउंटेड फॉगिंग मशीन, हैंड हेल्ड फॉगिंग मशीन और एंटी लार्वा स्प्रे मशीन के लैस 500 टीमों को सुबह आठ बजे निगम मुख्यालय मौर्यलोक काम्प्लेक्स से सभी 75 वार्डों के लिए रवाना किया गया। यह टीम प्रतिदिन सभी वार्डों में फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करेंगी। संयुक्त नगर आयुक्त देवेंद्र सुमन ने बताया कि महाअभियान के तहत छिड़काव किया जाएगा।
स्वास्थ्य पदाधिकारी को दी गई है जिम्मेदारी
नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर सभी आंचल में फॉगिंग एवं एंटी लारवा के छिड़काव के लिए स्वास्थ्य पदाधिकारी नियुक्त किए जा चुके हैं। निरंतर निगरानी कर कार्य को सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी सालिड वेस्ट मैंनेजमेंट पदाधिकारी, सभी नगर प्रबंधक, सभी मुख्य सफाई निरिक्षक, सभी सफाई निरिक्षक तथा सभी सफाई पर्यवेक्षक उपस्थित रहेंगे। निगम द्वारा सभी अंचलों में ऐसी जगहों को चिन्हित किया जा रहा है, जो सकरारी या निजी अर्थ निर्मित है। इन जगहों पर विशेष रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा।