पटना (ब्यूरो)। चतरा में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान नालंदा का एक लाल शहीद हो गया। बलिदान हुए जवान राजगीर थाना क्षेत्र के चकपर गांव निवासी शिव कुमार ङ्क्षसह के (34) वर्षीय पुत्र चितरंजन कुमार है। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को हेलीकाप्टर से राजगीर लाया गया। जानकारी के अनुसार झारखंड के चतरा जिला स्तिथ प्रतापपुर में बूढ़ा पहाड़ी पर नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 18 सितंबर को गोली लगने से घायल हो गए थे। आनन-फानन में उन्हें एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हेडकांस्टेबल के पद पर थे तैनात
चितरंजन कुमार सीआरपीएफ 190 बटालियन में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात थे। यह उनकी तीसरी पोङ्क्षस्टग थी, इसके पहले लुधियाना एवं छत्तीसगढ़ में तैनात थे। शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही हेलीकाप्टर से राजगीर मैदान पहुंचा, सभी की आंखें नम हो गई औऱ शहीद जवान अमर रहे के नारे बुलंद होने लगे। पार्थिव शरीर को बलिदान की पत्नी जूही कुमारी ने भारी मन से कांधा दिया। वहीं उनके दोनों बच्चें काव्या और माही गुम शुम बैठें रहें। शहीद जवान का अंतिम संस्कार राजगीर स्थित शमशान घाट में किया गया। इससे पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस मौके पर सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी सहित ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार,राजगीर विधायक कौशल कुमार,लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान,डीएम शशांक शुभंकर,एसपी अशोक मिश्रा मौजूद थे।