क्कन्ञ्जहृन्: सड़कों आप मॉर्निग वॉक के लिए जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान। नौसिखुए वाहन चालक आपकी जान भी ले सकते हैं। गुरुवार को सुबह तेज रफ्तार एक कार ने सड़क पर मॉर्निग वॉक कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया। मौके पर ही बिहार पुलिस के एक रिटायर्ड दारोगा की मौत हो गई। मृतक का नाम चंद्रमोहन बताया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दोनों व्यक्ति की पहचान लली नारायण चौधरी और मनोज कुमार के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि कार चालक अभी ड्राइविंग सीख रहा था। इसी दौरान उसने कार से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

चालक को बना लिया बंधक

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर के लोगों के चंगुल से कार चालक को निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। चालक पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है हादसे के समय गाड़ी ओवर स्पीड में थी। चालक का नाम नागेश्वर प्रसाद है। उसने पुलिस को बताया है वह गाड़ी चलाने के दौरान अपना नियंत्रण खो दिया था।