-3.5 करोड़ की लागत से छह माह में पूरा होगा काम

-जॉगिंग ट्रैक से सटे लगेगा कलात्मक बेंच और लाइट

क्कन्ञ्जहृन् : मॉनिंग वॉक और बाहर से आने वाले लोगों को जल्द ही राजधानी का हार्ट ऑफ द टाउन कहा जाने वाला गांधी मैदान सजा, संवरा और बदला-बदला नजर आएगा। सरकार ने इसे सिटी स्क्वायर के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। इस पर साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस योजना को लेकर डिवीजनल कमिश्नर आनन्द किशोर ने गुरुवार को गांधी मैदान का निरीक्षण किया और नक्शा के अनुसार अनेक निर्देश दिया।

सैलानियों का बनेगा आकर्षण

गांधी मैदान में भारी संख्या में लोगों का आना होता है। यहां देर रात तक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। कमिश्नर ने बताया कि मैदान के चारों ओर पाथवे पर साइड में चाकलेटी, ग्रे, पीला एवं लाल कलर का पेभर ?लॉक लगाया जाएगा। चेकर्स रेड टाइल्स लगेगा। बुडको के ईई उदय कुमार को निर्देश दिया गया कि शुरू में 50 मीटर में टाइल्स का डिजाइन लगाकर दिखाएं, इसके बाद पूरे एरिया में लगेगा।

ड्रेनेज सिस्टम होगा विकसित

गांधी मैदान के चारों ओर ड्रेनेज सिस्टम ठीक किया जाएगा। अभी जो ड्रेनेज बना है, उसे थोड़ा नीचे कर उसमें होल किया जाएगा, ताकि बारिश का पानी निकल जाए। उन्होंने भवन निर्माण के ईई तारणी सिंह और नगर निगम के ईई विजय लाल को एक सप्ताह में कार्ययोजना बना कर उससे अवगत कराने को कहा गया है। मैदान में और पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने हर हाल में काम को छह माह में पूरा करने को कहा। इस दौरान नगर निगम के चीफ इंजीनियर अशोक कुमार, बुडको के उदय कुमार, नगर निगम एनसीसी के ईओ शैलेश कुमार, विजय कुमार लाल, आयुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

कच्चा पाथ वे बनाने की मांग

डिवीजनल कमिश्नर ने कहा कि मार्निग वॉकरों ने मांग की थी कि मैदान के चारों तरफ पाथ वे कच्चा होना चाहिए। वर्तमान में पीसीसी निर्मित पाथवे के ऊपर टाइल्स लगाया जाएगा।

ये भी होंगे वर्क

जॉगिंग ट्रैक के दोनों ओर 0.45 मीटर वेभर ब्लॉक लगाया जाएगा। बीच में 1.8 मीटर में मोरम ट्रैक बनाएं। जॉगिंग ट्रैक के सटे 150 कलात्मक बेंच और उसके बीच 60 कलात्मक लाइट भी लगाया जाएगा।