- बिहार ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न

PATNA :

रविवार को बिहार ओलंपिक संघ का चुनाव संडे को संपन्न हुआ। इस चुनाव में अब्दुल बारी सिद्दीकी को निíवरोध रूप से बिहार ओलंपिक संघ का अध्यक्ष चुना गया है। अब्दुल बारी सिद्दीकी बिहार सरकार के पूर्व खेल मंत्री रहे हैं। चुनाव में हॉकी इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद को भी निíवरोध रूप से अवैतनिक सचिव पद के लिए चुना गया।

भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक डॉ मधु कांत पाठक की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश सिंह प्रधान जिला न्यायाधीश (रिटायर्ड) द्वारा संचालित हुई चुनावी प्रक्रिया में राज्य खेल संघ एवं जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। चुनाव के उपरांत डॉ मधु कांत पाठक ने नए पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 नियमों का अनुपालन किया गया।

कार्यकारिणी घोषित की गई

चुनाव अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने नए सत्र के लिए सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसके मुताबिक अब्दुल बारी सिद्दीकी अध्यक्ष, रामाशीष प्रसाद सिंह वरीय उपाध्यक्ष, रामविलास पांडे, मोहम्मद अब्दुल्लाह, दिलीप कुमार यादव, मुकेश राय, रविंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार, पंकज कुमार उपाध्यक्ष, मोहम्मद मुस्ताक अहमद अवैतनिक सचिव, मनोज कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, कुमार विजय सिंह, सैयद इम्तियाज हुसैन, राम उदय सिंह, अन्शा संयुक्त सचिव, रमापति सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, अब्दुल एम करीमी, मनोज कुमार, लियाकत अली, मो। इकबाल अख्तर एवं अन्य को कार्यकारिणी सदस्य।

प्लेयर्स के निधन पर शोक जताया

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले सीनियर हॉकी में ओलंपिक में तीन गोल्ड मेडल जीतने वाले बलबीर सिंह, प्रसिद्ध फुटबॉलर पीके बनर्जी, चुन्नी गोस्वामी और बिहार कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव के निधन पर 1 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।