बिहार पुलिस ने जारी किए आंकड़े

लड़की के घर वाले अच्छे घरों के युवकों का अपहरण कर डरा-धमका कर उनकी शादी करा देते हैं। बिहार पुलिस ने हाल में इस संबंध आंकड़े जारी किए हैं। युवकों का अपहरण के बाद जबरन शादी के मामले देश में सर्वाधिक बिहार में दर्ज किए जाते हैं। पिछले दिनों राजधानी पटना एक गांव में पेशे से इंजीनियर युवक की शादी इसी तरह अपहरण के बाद जबरन करा दी गई। वीडियो सामने आने के बाद हंगामा हुआ था।

विवाह के लिए होने वाले अपहरण की घटनाओं में लगातार वृद्धि

वर्ष 2014 में बिहार से 2526, वर्ष 2015 में 3000 तथा वर्ष 2016 में 3070 युवकों का अपहरण केवल इसलिए किया गया था, ताकि उनकी शादी जबरन कराई जा सके। विवाह के लिए होने वाले अपहरण की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। पुलिस मुख्यालय के ही कई अधिकारी इसे राज्य की कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या नहीं बल्कि एक सामाजिक समस्या मानते है।