पटना (ब्यूरो)। ग्लोबल ऑर्थोपेडिक फोरम द्वारा होटल चाणक्य पटना में 05 नवंबर को देश के अलग भर के 200 से अधिक हड्डी रोग विशेषज्ञ जुटेंगे। ये जानकारी शुक्रवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजन सचिव डॉ अमूल्य कुमार सिंह दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन हड्डी विशेषज्ञों के हड्डी रोग के प्रति आधुनिक जानकारी को बढ़ाना है, जो सुदूर क्षेत्रों में काम करते हैं। साथ ही उन्हें विश्वस्तरीय बाल चिकित्सा और वयस्कों में रूमेटोइड गठिया और स्पोंडिलोआर्थ्रोपैथी जो कि आधुनिक समय में प्रचलित है उन तकनीकों को बताना है जिससे विश्वस्तरीय चिकित्सीय प्रणाली का लाभ मरीज उठा सकें। डा। एस.एस। झा ने कहा रूमेटाइड आर्थराइटिस एक बीमारी है जिसकी स्थिति से रोग-प्रतिरोधक क्षमता अपने ही शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगता है जिससे शरीर के जोड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

शरीर के जोड़ों पर बुरा प्रभाव पडऩे के कारण जोड़ों की परतें खराब होने लगती हैं। नतीजतन, ढेरों समस्याएं पैदा होती है जिसमें जोड़ों में सूजन, घुटने में दर्द और तेज दर्द, हड्डियों का घिसना और जोड़ों में विकृति होना आदि शामिल हैं.मुख्य रूप से रूमेटाइड आर्थराइटिस शरीर के जोड़ों को प्रभावित करता है। कुछ मामलों में यह एक ही समय पर शरीर के एक से अधिक जोड़ों को अपनी चपेट में ले सकता है। यह बीमारी खासकर कलाई, हाथ, घुटने और कूल्हे के जोड़ों में देखने को मिलती है। हालांकि, यह शरीर के किसी भी हिस्से के जोड़ में हो सकता है।


-पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक
इतना ही नहीं, रूमेटाइड आर्थराइटिस शरीर के दूसरे टिशू को भी प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण दिल, फेफड़ों आंखों, खून या नसों में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। शोध के मुताबिक, पुरुषों की तुलना में यह बीमारी महिलाओं में अधिक पाई जाती है। यह बीमारी बूढ़े लोगों में बहुत आम बात है। डॉ। मनीष कुमार ने बताया कि बिहार में सिर्फ तीन गठिया रोग विशेषज्ञ है और देश भर में 1500 इनकी संख्या है। पटना के किसी भी मेडिकल कॉलेज में इसका पद नहीं होना मुख्य वजह है। डॉ मनीष कुमार ने बताया स्पोंडिलोआर्थ्रोपैथी गठिया का एक रूप है जो आमतौर पर आपकी रीढ़ और आस-पास के जोड़ों की हड्डियों पर हमला करता है । वे दर्द पैदा कर सकते हैं और कभी-कभी आपकी रीढ़ की हड्डी, कंधों और कूल्हों जैसे जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गठिया आपके शरीर के जोड़ों में सूजन (सूजन, लालिमा और दर्द) का कारण बनता है। उम्र बढऩे के साथ लोगों में यह आम बात है। मौके पर डॉ। राजीव आनंद, डॉ रमित गुंजन, डॉ। सरसिज़ नयनम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।