PATNA :

मास्क को लेकर चलाए जा रहे अभियान की पटनाइट्स को कोई चिंता नहीं है। मास्क न लगाने वालों से भ्0 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। जुर्माने के डर से लोग सुधर जाएं, इसलिए पुलिस प्रत्येक व्यक्ति से मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूल रही है। लेकिन मास्क न लगाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभियान के पांचवें दिन 97 लोगों से जुर्माना वसूला गया।

जेब में मास्क रख घूमते हैं लोग

ऐसा नहीं है कि जिनसे जुर्माना वसूला जा रहा है उनके पास मास्क नहीं होता है। मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई के दौरान वे जेब से मास्क निकाल कर दिखाते हैं। ऐसे लोगों को समझाया जाता है कि मास्क रखने के लिए नहीं है लगाए जाने के लिए है। बावजूद इसके कुछ लोग मास्क लगाने के लिए तैयार नहीं हैं।

इस तरह वसूला गया है जुर्माना

दिनांक - जुर्माना देने वालों की संख्या

ख्ब् - क्क्भ्

ख्भ् - म्फ्

ख्म् - क्ख्0

ख्7 - क्ख्ख्

ख्8 - क्क्9

मीठापुर बस स्टैंड में कोरोना प्रोटोकॉल नहीं

मीठापुर बस स्टैंड में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। गृह विभाग के बाद जिला प्रशासन ने क्षमता से आधी सवारी बैठाने का ही निर्देश दिया है। इसके बाद भी बस संचालक ठूंस-ठूंसकर यात्री बैठा रहे हैं।

जिला परिवहन कार्यालय की ओर से जागरुकता का कोई असर नहीं दिख रहा है। सिर्फ बिहार राज्य पथ परिवहन निगम एवं उससे जुड़ी बसों में कुछ हद तक असर दिख रही है।

कारगिल चौक पर गाइडलाइन का पालन होते दिख रहा है। यहां से खुलने वाली सीटी बसें क्षमता से आधी सावरी ही बैठा रहे हैं। हालांकि, रास्ते में ज्यादा सवारी बैठ जा रही हैं। ऑटो का भी यही हाल है। तय मानक से ज्यादा सवारी बैठाए जा रहे हैं।

जिला परिवहन पदाधिकारी पुरुषोत्तम का कहना है कि बस परिचालन क्षमता के आधी सीट पर करना है। जागरुकता फैलाई जा रही है। बैठक कर जागरूक भी किया जा रहा है। निर्देश का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऑटो रिक्शा में निर्देशों का पालन यातायात पुलिस को कराना है।